Gallery

Description : नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, जेवर में रामायण प्रसंग के अंतर्गत आज शबरी की अनन्य भक्ति, प्रेम और समर्पण की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई। विद्यार्थियों ने माता शबरी और प्रभु श्रीराम के प्रसंग के माध्यम से यह संदेश दिया कि सच्ची भक्ति में प्रेम, श्रद्धा और निस्वार्थ भाव का विशेष महत्व है। शबरी की भक्ति हमें सिखाती है कि ईश्वर भाव के भूखे हैं, बाहरी आडंबरों के नहीं। इस प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जुड़ने की प्रेरणा दी। भक्ति, प्रेम और समर्पण — यही सच्ची श्रद्धा की पहचान है! जय श्रीराम!