Description : आस्था, भक्ति और भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम! नवरात्रि के दूसरे दिन का उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रामायण के अहिल्या प्रसंग का सुंदर मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसमें आस्था, धैर्य, क्षमा और प्रभु श्रीराम की कृपा का भावपूर्ण चित्रण किया गया। इस मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और पौराणिक परंपराओं के महत्व को दर्शाते हुए सत्य, धर्म और सदाचार का संदेश दिया। माँ ब्रह्मचारिणी सभी को शक्ति, ज्ञान, शांति और भक्ति का आशीर्वाद प्रदान करें। संस्कृति का सम्मान, परंपराओं का संरक्षण और संस्कारों का प्रसार!

