Gallery

Description : 16 जुलाई 2024/प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर में अंतर्सदन योगा एवं कैरम प्रतियोगिता करायी गयी।इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी छह सदनों [ नेहरू सदन, आर.के. सदन, गाँधी सदन, टैगोर सदन, विवेकानंद सदन एवं कलाम सदन] के कक्षा 6 से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह यादव के दिशा-निर्देशन में यह प्रतियोगिता विद्यालय के हाॅल में आयोजित की गयी।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबन्धक श्री हरीश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा एवं कोषाध्यक्ष श्री अमोल कुमार शर्मा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। निर्णायक मण्डल के सदस्यों श्री पी. के.शर्मा, मि.प्रियांक सक्सेना एवं मिस.छवि ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए उनके शारीरिक संतुलन, लचीलापन, और योगासन की शुद्धता पर ध्यान दिया। इस प्रतियोगिता के आयोजन में शारीरिक शिक्षा शिक्षकगण मि.छत्रसाल चौधरी, मि.नौशाद सैफी मि.विनय, मि.विकास तथा मिस.मीनाक्षी की विशेष भूमिका रही। इस प्रतियोगिता में कैरम बालिका वर्ग में गाँधी सदन एवं कलाम सदन ने संयुक्त रूप से प्रथम, विवेकानंद एवं टैगोर सदन ने द्वितीय तथा आर. के. और नेहरू सदन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।कैरम बालक वर्ग में नेहरू सदन ने प्रथम, कलाम सदन ने द्वितीय एवं विवेकानंद एवं आर. के. सदन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।अंतर्सदन योगा प्रतियोगिता बालक वर्ग में कलाम सदन ने प्रथम, आर.के. सदन ने द्वितीय एवं नेहरू सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही अंतर्सदन योगा प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में कलाम सदन ने प्रथम, आर.के.सदन ने द्वितीय एवं टैगोर सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री हरीश कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं के खेल- कौशल की सराहना करते हुए खेलों को मानव जीवन का अभिन्न अंग बताया साथ ही उन्होंने छात्र- छात्राओं को खेल-कूद में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा ने खेलों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खेल एवं योगा केवल स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि हमारी मानसिक शान्ति को भी बढ़ावा देते हैं।उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए योगा को जीवन में नियमित रूप से अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।