Gallery

Description : जेवर- 21मई 2024/ प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर में 20 एवं 21 मई 2024 को अँग्रेजी विषय की कक्षा प्रथम से कक्षा 12 तक की अंतर्वर्गीय एवं अंतर्सदन प्रतियोगिताएँ करायी गयीं।’सागा ऑफ इण्डियन राइटर्स’ थीम पर आधारित 20 मई 2024 को प्रथम से कक्षा 12 तक की विभिन्न अंतर्वर्गीय प्रतियोगिताएँ करायी गयीं।इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी विषय में कक्षा से बाहर का ज्ञान प्रदान कराना था। अँग्रेजी विषय विभागाध्यक्षा श्रीमती बोस्की सिंह के दिशा-निर्देशन में इस प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी के प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकारों के जीवन- वृत्त उनकी रचनाओं, साहित्यिक विधाओं, गद्य एवं काव्य सौन्दर्य तत्वों का मॉडल्स,चार्टस एवं रोल प्ले आदि के माध्यम से प्रस्तुत किया । साथ ही छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी साहित्य की विविध विधाओं, अंग्रेजी साहित्य का मनोरंजक एवं सहयोगात्मकता के साथ शिक्षण,साहित्यिक प्रश्नोत्तरी आदि को उत्कृष्ट तरीके से प्रस्तुत किया।इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को सृजनात्मक कौशल, अभिनय कौशल, चिंतन कौशल,भाषा कौशल, व्याकरणिक कौशल एवं काव्य सौन्दर्य कौशलों को सीखने का अवसर मिला। 21 मई 2024 को अंग्रेजी विषय की ‘सागा ऑफ इण्डियन राइटर्स’ थीम पर आधारित अन्तर्सदन [भारतीय अँग्रेजी साहित्यकारों का साक्षात्कार] प्रतियोगिता करायी गयी। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी सदनों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया लिया। छात्र-छात्राओं ने भारतीय अंग्रेजी साहित्यकारों रविन्द्रनाथ टैगोर, चेतन भगत, कमला दास, अशोक मित्रन, सुधा मूर्ति, विक्रम सेठ, मुल्कराज आनन्द, गिएव पटेल, अमिताभ घोष, शशी देशपाण्डे रस्किन बाँड, खुशवन्त सिहं आदि के साक्षात्कार को उत्कृष्टता के साथ प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को शोध कौशल,प्रस्तुति कौशल,रचनात्मक कौशल, संवाद कौशल,चिंतन कौशल,साँस्कृतिक जागतिकता आदि कौशलों को विकसित करने का अवसर मिला। इस प्रतियोगिता में प्लैटिनम श्रेणी में विवेकानंद सदन ने प्रथम स्थान, आर.के. सदन ने द्वितीय स्थान, स्वर्ण श्रेणी में गांधी सदन ने प्रथम स्थान एवं विवेकानंद सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में अँग्रेजी विषय विभागाध्यक्षा श्रीमती बोस्की सिंह, श्री पी. के.शर्मा एवं प्रियांक सक्सेना रहे। इन प्रतियोगिताओं के आयोजन में अंग्रेजी शिक्षिका/शिक्षकगण के. पी. सिंह, राजकुमार, हरीश सैनी,कविता सिन्हा, पूजा वर्मा, फौज़िया रईस,गीता चौधरी,समीरा सैफी,हर्षिता उपाध्याय, बबीता चौधरी, कीर्ति, अवन्तिका सिन्हा,प्रियंका चौहान, भूपेन्द्र शर्मा ,सोनू माँझी, नेहा सिंह, मनु, रेशमी,आकाँक्षा, भूमिका आदि की मुख्य भूमिकाएँ रहीं। विद्यालय के प्रबन्धक श्री हरीश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा ने छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रतियोगिता में प्रस्तुत क्रियाकलापों की सराहना करते हुए सकारात्मकता के साथ सृजनात्मक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।